google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजनांदगांव में सड़क हादसा: 3 बाइक सवार और 1 स्कॉर्पियो सवार की मौत....

Sep 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजनांदगांव: जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं स्कॉर्पियो में सवार 66 वर्षीय कमल दास बंजारे की राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक हादसा छुरिया मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर भोलापुर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भोलापुर से एक बीपी मरीज को स्कॉर्पियो वाहन से छुरिया अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। मोटरसाइकिल पर दो बहन और उनका भाई सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


वहीं दुर्घटना में घायल स्कॉर्पियो सवार 66 वर्षीय कमल दास बंजारे को उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना के बाद ग्राम गहिराभेड़ी और भोलापुर क्षेत्र में मातम का माहौल है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html