नकल करते हुए पकड़े गये रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी...
- ANIS LALA DANI

- Dec 15, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लखनऊ- लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एलएलबी की परीक्षा के दौरान एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी नकल करते हुए पाए गए. नकल करते पकड़े जाने के बाद उनकी परीक्षा कॉपी सील कर दी गई. अधिकारियों के मुताबिक, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम एग्जाम हॉल में औचक निरीक्षण पर थी, तभी रिटायर्ड आईपीएस पर टीम को शक हुआ. जांच करने पर उनको चिट के साथ धरा गया.
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी का नाम राजेश कुमार है. वह केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में LLB फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े गए. उनके पास से कल सामग्री बरामद हुई है. नकल में पकड़े गए परीक्षार्थी का मामला नियमानुसार यूएफएम कमेटी के पास भेजा गया है.




.jpg)







