रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से की भेंट...
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने रामनामी समुदाय को दी बधाई...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, छत्तीसगढ़ की गहरी आस्था और लोक-संस्कृति की अनूठी पहचान माने जाने वाले रामनामी समुदाय के सदस्यों ने आज नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से खास मुलाकात की।
यह भेंट इसलिए भी बेहद अहम रही क्योंकि हाल ही में रामनामी समाज की जीवनशैली और परंपराओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'राम-नामी' ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर मंत्री ने पूरे समुदाय को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि रामनामी समाज हमारी प्रदेश की उस आध्यात्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखे हुए है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह बड़ा सम्मान केवल एक फिल्म की कामयाबी नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की माटी, यहां की लोक कला और रामनामी समाज की अटूट आस्था का राष्ट्रीय सम्मान है। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए अब पूरे देश ने उनकी विशिष्ट जीवनशैली को और करीब से जाना है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य की असली खूबसूरती यहां की सांस्कृतिक विविधता और जनजीवन से जुड़ी लोक परंपराओं में बसती है। सरकार इन अनमोल विरासतों को सहेजने, संवारने और उन्हें वैश्विक मंच तक ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्थानीय कलाओं और समाज की इन पुरानी परंपराओं को आज की नई पीढ़ी से जोड़ना शासन की अहम प्राथमिकताओं में से एक है।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मंत्री ने समुदाय की वर्तमान गतिविधियों और उनकी विशेष पहचान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। वहीं, रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय मंच पर मिली इस पहचान के लिए गहरी खुशी जताई और मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को आगे बढ़ाने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।
#RamnamiSamaj #ChhattisgarhCulture #NationalFilmAwards #RajeshAgrawal #IncredibleChhattisgarh #RamNamiDocumentary #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments