google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी: शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के दिशा-निर्देशों पर शहर के प्रमुख हिस्सों में एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है।


नशेडियों पर शिकंजा और वाहनों की जब्ती -

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नए बस स्टैंड और अर्जुनी मोड़ जैसे व्यस्त इलाकों में मोर्चा संभाला। इस दौरान गुजरने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की बारिकी से कागजी जांच की गई, साथ ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए चालकों की एल्कोहल स्क्रीनिंग भी की गई। चेकिंग के दौरान नया बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा चालक और दो बाइक सवार नशे की हालत में वाहन चलाते रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को तुरंत अपने कब्जे में लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और इन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई -

अर्जुनी मोड़ क्षेत्र में चलाए गए विशेष ड्राइव में पुलिस ने लगभग 145 ऑटो और ई-रिक्शा की कड़ाई से जांच की। इस दौरान गाड़ियों के पेपर्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, सुरक्षा इंतजाम और ओवरलोडिंग जैसे बिंदुओं की गहन पड़ताल की गई। नियमों के विपरीत मिलने वाले कुल 22 वाहनों पर स्पॉट फाइन किया गया, जबकि 4 वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान काटे गए। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


इस साल अब तक 391 पर कार्रवाई -

यातायात विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस साल अब तक कुल 391 शराबियों पर मोटर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। पुलिस का मानना है कि लापरवाही और नशा सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बनते हैं, जिससे चालक के साथ-साथ आम राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।


प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सफर के दौरान गति सीमा का ध्यान रखें, अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और भूलकर भी नशे की हालत में वाहन की स्टेरिंग या हैंडल न संभालें। सुरक्षा के यह विशेष अभियान आगे भी शहर के संवेदनशील और प्रमुख मार्गों पर लगातार जारी रहेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html