रामगोपाल गर्ग (IPS) ने किया जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (IPS) द्वारा दिनांक 06.10.2026 को जिला जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
मुख्य बिंदु -
1. परेड निरीक्षण : पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड का निरीक्षण किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया गया।
2. पुलिस दरबार : पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं तथा पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
3. वाहन, स्टोर एवं आर्म्स शाखा का निरीक्षण : वाहनों, दस्तावेजों, स्टोर सामग्री एवं आर्म्स शाखा की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
4. पुलिस जिम एवं यातायात शाखा भवन पुलिस लाइन में नवीन पुलिस जिम का शुभारंभ तथा यातायात शाखा के जीर्णोद्धारित भवन का उद्घाटन किया गया।
5. अग्निवीर अभ्यर्थियों से संवाद युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत, लगन, पौष्टिक खान-पान एवं शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी गई।

6. राहवीर एवं मितान सम्मान राहवीर, सड़क सुरक्षा मितान, पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो को सम्मानित किया गया। जनसहयोग से पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
7. साइबर सुरक्षा का संदेश डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी एवं अनजान लिंक से सावधान रहने तथा OTP एवं निजी जानकारी साझा न करने की अपील की गई।
8. थाना चांपा का निरीक्षण सामुदायिक पुलिसिंग, पुराने लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों के निराकरण तथा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। #JanjgirChampa #PoliceInspection #IGVisit #BilaspurRange #ChhattisgarhPolice #CyberSafety #RoadSafety #PoliceNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments