google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्योत्सव 2026 में पहली बार एयर शो, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति...

47 minutes ago
4 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के आगामी स्थापना दिवस को लेकर राजधानी के नवा रायपुर में तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। इस साल 1 से 3 नवंबर तक मनाए जाने वाले तीन दिवसीय 'राज्योत्सव 2026' का यह आयोजन कई नई और ऐतिहासिक विशेषताओं से लैस होगा। इस मर्तबा मुख्य आकर्षण का केंद्र भारतीय वायुसेना का एयर शो होगा, जहाँ प्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और 'सूर्यकिरण' एयरोबेटिक टीम आसमान में अपने हैरान कर देने वाले हवाई करतब दिखाएंगी। इसके साथ ही, बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य, पलक मुच्छाल और गायिका स्वस्ति मेहुल अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से महफिल में चार चांद लगाएंगे। वहीं, इस तीन दिवसीय महाउत्सव के समापन अवसर पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम तय है।


छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, जिसे तूता मेला ग्राउंड के नाम से भी जाना जाता है, में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, कला, विकास और आधुनिक उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने की तैयारी है। इस वर्ष राज्योत्सव की प्रमुख थीम 'सशक्त नारी-युवा उड़ान' और 'माओवाद मुक्त छत्तीसगढ़' रखी गई है। इन विषयों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी, विकास कार्यों और राज्य की बदलती तस्वीर को प्रदर्शित किया जाएगा।


इस वर्ष राज्योत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय वायुसेना का प्रस्तावित हवाई प्रदर्शन होगा। आयोजकों की जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव के इतिहास में पहली बार वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम नवा रायपुर के आसमान में प्रदर्शन करेंगी। सारंग टीम अपने हेलीकॉप्टरों के साथ विशेष फॉर्मेशन फ्लाइंग और तालमेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, सूर्यकिरण टीम आसमान में सामूहिक उड़ान और रोमांचक हवाई करतबों के जरिए अपनी दक्षता प्रदर्शित करती है। इन दोनों टीमों के प्रदर्शन से राज्योत्सव में आने वाले दर्शकों को भारतीय वायुसेना के पायलटों के कौशल और अनुशासन की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, एयर शो का सटीक समय और प्रदर्शन स्थल से संबंधित विस्तृत निर्देशों की पुष्टि आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार की जानी होगी।


राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया गया है। महोत्सव के मुख्य मंच पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छाल और गायिका स्वस्ति मेहुल भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों से राज्योत्सव की शामों को संगीत और मनोरंजन से सजाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।


राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया गया है। महोत्सव के मुख्य मंच पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छाल और गायिका स्वस्ति मेहुल भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों से राज्योत्सव की शामों को संगीत और मनोरंजन से सजाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।


राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की विशेष झलक दिखाई देगी। बस्तर और सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकार पारंपरिक लोकनृत्यों और लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इनमें पंथी, करमा, राउत नाचा, सुआ और गौर मांदरी जैसे प्रमुख लोकनृत्य शामिल होंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और जनजातीय विरासत को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को व्यापक मंच उपलब्ध कराना भी है।


इस तीन दिवसीय आयोजन का एक सबसे बड़ा आकर्षण राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह होगा। इस दौरान कला, साहित्य, खेल, कृषि, सहकारिता, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 40 चुनिंदा विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों का मकसद राज्य की प्रगति और सामाजिक विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले चेहरों को एक विशिष्ट पहचान दिलाना है।


'अंजोर छत्तीसगढ़' प्रदर्शनी में दिखेगी तरक्की की झलक- नवा रायपुर के तूता मेला ग्राउंड में सजने वाले इस महोत्सव में शासन के तमाम विभागों द्वारा भव्य विकास प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 'विकसित भारत-अंजोर छत्तीसगढ़' की थीम पर आधारित इन स्टॉलों के जरिए जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, भविष्य की प्राथमिकताओं और निवेश के नए अवसरों से रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' से जुड़ी पहलों को भी यहाँ प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।


बस्तरिया कला और छत्तीसगढ़ी पकवानों का स्वाद- उत्सव स्थल पर आने वाले सैलानियों के लिए बस्तर के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों, माटी-शिल्प और कलाकृतियों के विशेष स्टॉल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के जायके का लुत्फ उठाने के लिए भी खास काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों को अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिल सके। संस्कृति, संगीत, विकास की झांकियों और पहली बार शामिल हो रहे भारतीय वायुसेना के एयर शो के इस अद्भुत संगम को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। #ChhattisgarhRajyotsav #Rajyotsav2026 #Chhattisgarh #NavaRaipur #AirShow #IndianAirForce #SarangTeam #SuryaKiran #AmitShah #AbhijeetBhattacharya #breakingADNnews



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html