रायपुर में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ: 4 अक्टूबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगी 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आज यानी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के बैनर तले होने वाले इस मुकाबले में राज्यभर के युवा तीरंदाज अपने सटीक निशाने और प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए उतरेंगे।
300 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे दम -
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 अलग-अलग जिलों से लगभग 300 तीरंदाज, कोच, मैनेजर और तकनीकी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। जूनियर वर्ग के इन उभरते हुए खिलाड़ियों के पास अपने खेल कौशल को साबित करने का यह बेहतरीन मंच होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मिलेगा मौका -
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी 21 से 28 अक्टूबर 2026 तक जयपुर (राजस्थान) में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में होगा समापन -
प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महंत राजीव लोचन दास महाराज और समाजसेवी बसंत अग्रवाल के करकमलों से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन ने सभी खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और नागरिकों से इस आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments