google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

रायपुर रेल मंडल अलर्ट: तीज त्यौहार पर कई ट्रेनें रद्द.....

4 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में तीज त्यौहार पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, इन दोनों दिनों में कई ट्रेनें रद्द रहने वाली हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।



















बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग (Urkura Yard Remodeling) के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते 13 और 14 को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। अगर आपने इन तारीखों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रखी है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।


13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द

बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी

गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द

बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द

कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी

रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द

रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द


14 सितंबर नहीं होगा इन ट्रेनों का परिचालन

रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द

इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द

कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html