रायपुर में स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई, ढाबा और ठेलों पर लगा 15 हजार से अधिक का जुर्माना....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य अमले ने जनशिकायतों के आधार पर टाटीबंध इलाके में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कचरा फैलाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने पर एक ढाबा संचालक सहित 10 ठेला संचालकों से कुल 15,100 रुपये का ई-जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा और राकेश बंजारे की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 'एमपी ढाबा' में औचक दबिश दी। जांच के दौरान परिसर में भारी गंदगी पाई गई। ढाबे में न तो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की व्यवस्था थी और न ही गीले कचरे के निस्तारण के लिए कम्पोस्ट पिट बनाया गया था। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की खुली अवहेलना पर स्वास्थ्य अमले ने ढाबा संचालक पर तत्काल 10,000 रुपये का ई-जुर्माना ठोका और आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसके बाद टीम ने एम्स अस्पताल के सामने जीई मार्ग पर संचालित खान-पान के ठेलों की जांच की। निरीक्षण के दौरान 10 ठेलों के पास कचरा पेटी (डस्टबिन) नदारद मिली और चारों तरफ अपशिष्ट बिखरा हुआ था। शिकायतें सही पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही इन 10 ठेला संचालकों पर 5,100 रुपये का संयुक्त जुर्माना लगाया और भविष्य में साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments