रायपुर: गंदगी फैलाने पर जोन 9 में कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर ₹8,000 का ई-चालान.....
नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने पुराना विधानसभा मार्ग में सेफ किचन, अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स, होटल राजघराना पर गंदगी मिलने पर तत्काल किया कुल 8000 रु. का ई चालान....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:- आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त गंदगी से संबंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति मे वस्तुस्थित्ति की जानकारी लेने जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत पुराना विधानसभा मार्ग में सेफ किचन और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स, होटल राजघराना में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानों में गंदगी मिली एवं प्राप्त जनशिकायत सही मिलने पर स्थल पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सेफ किचन पर 2000 रू और अन्नपूर्णा बिल्डट्रॉनिक्स पर 1000 रु., होटल राजघराना पर 5000 रु., कुल 8000 रु. का ई चालान संबंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल किया एवं प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments