गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR करवाने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाना का किया घेराव....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:- जिला हुसैनी सेना RHS ने आज किया देवेंद्र नगर थाने का घेराव और गुजराती स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य, काजल हिन्दुस्तानी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पहुंचे सैकड़ों लोग और 2 दिन का अल्टीमेटम दिया गया कि कार्यवाही नहीं होने पर स्कूल में ताला जड़ा जाएगा |
आज जिला अध्यक्ष मो.आमिर ने दर्ज शिकायत दर्ज करवाई, मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे, स्कूल प्रबंधन ने इस सांप्रदायिक आयोजन कर हजारों छात्र छात्राओं से इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नारे लगवाए इस आयोजन में मुस्लिम छात्रों को निकल कर कार्यक्रम किया गया, शिक्षा के मंदिर में ऐसा भड़काऊ आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं होगा |

छत्तीसगढ़ में इस तरह की नफरत की संस्कृति नहीं पनपने देंगे आज के घेराव में सीरत के पूर्व अध्यक्ष नोमान हामिद, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफि, शहर सीरत कमेटी अध्यक्ष सोहेल सेठी, परह नगर मुतवल्ली अरशद खान प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, मो.फहीम खान, शेख अमीन, जिला अध्यक्ष मो.आमिर, एहतेशाम हुसैन, मो.जाकिर हफ़ीज़ुद्दीन हाफिज, राजिक रजा, रशीद भिनसारा अफजल कुरैशी, नौशाद, फिरोज खान, नूरा भाई, आवेश खान, शेख मजीद, इखलाक कुरैशी, जाकिर भाटी, जुनैद अली, आसिफ अंसारी, फरहान कुरैशी, साहिल खान, रफीक, मो. सैफ खान, नदीम खान, समीर खान, मो हसन, सैयद अमन, मो.सद्दाम, आजम अली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments