google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: धान मंडी के पास खड़े वाहन से 12 मृत मवेशी बरामद....

45 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। पुलिस के मुताबिक मंदिर हसौद थाने को सूचना मिली थी कि ग्राम उमरिया धान मंडी के पास आयशर वाहन क्रमांक MP 07 GA 9910 खड़ा है। आरोप है कि मवेशियों को बिना पर्याप्त पानी, हवा और चारे की व्यवस्था के वाहन में ठूंसकर भरा गया था। मवेशियों को अवैध रूप से कत्लखाने ले जाने की आशंका भी जताई गई थी। जानकारी मिलने के बाद मंदिर हसौद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। शिकायतकर्ता हरि साहू निवासी रामसागर पारा, गुढ़ियारी और उनके साथियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही वाहन चालक और उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने मौके पर खड़े आयशर वाहन की जांच की। वाहन के डाले की तलाशी लेने पर उसके अंदर 12 भैंसें मृत अवस्था में मिलीं। पुलिस के अनुसार वाहन में मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी, हवा और चारे की व्यवस्था नहीं थी। मवेशियों को अत्यधिक संख्या में भरकर परिवहन किए जाने का आरोप है। मौके पर पुलिस को वीरू धृतलहरे और पप्पू उर्फ मनोज बघेल मिले। दोनों को मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं वाहन चालक सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


हरि साहू की शिकायत के आधार पर मंदिर हसौद थाने में अपराध क्रमांक 480/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीरू धृतलहरे, पप्पू उर्फ मनोज बघेल और अन्य फरार सह-आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 47ए, 49 और 54 (1, 2, 3), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और 3(5) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने वाहन में मृत मिलीं सभी भैंसों का पंचनामा तैयार किया है। मामले में मर्ग कायम कर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मवेशियों की मौत के कारणों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अब इस मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस कथित अवैध परिवहन में किन-किन लोगों की भूमिका है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html