google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजनांदगांव में रेलवे के विकास कार्यों को मिलेगी गति : डॉ. रमन सिंह....

38 minutes ago
2 min read
  • राजनांदगांव में रेलवे विकास कार्यों को लगेंगे पंख, डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक...

  • चिखली और गौरीनगर अंडरब्रिज निर्माण का अटका हुआ काम जल्द होगा शुरू, बरगा व मुसरा ओवरब्रिज की मरम्मत के निर्देश...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने अपने गृह जिले राजनांदगांव में रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में रेल पटरियों के आर-पार आवागमन को सुगम बनाना और लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करना रहा।


प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति: -

  • अंडरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी: -

    चिखली गेट (स्टेशन पारा) एलसी-460 और गौरीनगर गेट एलसी-459 पर चल रहे अंडरब्रिज निर्माण के रुके हुए कार्यों को अब दोबारा गति दी जाएगी। रेलवे प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि तकनीकी बाधाओं को दूर करके इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।


  • बरगा और मुसरा ओवरब्रिज की होगी मरम्मत: -

    हालिया मानसूनी बारिश के कारण बरगा, मुसरा और आलीवाड़ा के ओवरब्रिज में आई दरारों का मुद्दा बैठक में गंभीरता से उठाया गया। डॉ. रमन सिंह ने इन दरारों की तकनीकी जांच कराकर तुरंत मरम्मत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, बरगा ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड के निर्माण को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया है ताकि स्थानीय रहवासियों को राहत मिल सके।


  • परमालकसा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की उठी मांग: -

    ग्रामीणों की बड़ी समस्या को ध्यान में रखते हुए परमालकसा रेलवे क्रॉसिंग पर नया ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा गया। वर्तमान में स्कूल जाने वाले बच्चों और किसानों को पटरी पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के दिनों में जलभराव के कारण स्थिति और विकट हो जाती है।

आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता -

बैठक के दौरान डॉ. रमन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनांदगांव में चल रहे तमाम रेलवे विकास कार्य सिर्फ ट्रैफिक सुधारने का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह यहां की जनता की सुरक्षा और समग्र प्रगति से जुड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी प्रोजेक्ट में बेवजह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे खुद इन विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html