रायगढ़: 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह का आज से आगाज, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का प्रतीक, 41वां अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस 10 दिवसीय भव्य समारोह का विधिवत शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।
कला और संगीत के इस महाकुंभ में देशभर के साथ-साथ प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। 14 से 23 सितंबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन और लोक कलाओं की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।
राज्यपाल का निर्धारित कार्यक्रम -
आगमन: तय कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को जांजगीर-चांपा से सड़क मार्ग से होते हुए शाम 4:30 बजे रायगढ़ के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
समारोह का शुभारंभ: शाम 7:15 बजे वे रामलीला मैदान पहुंचेंगे और 41वें चक्रधर समारोह का भव्य उद्घाटन करेंगे।
रात्रि विश्राम और वापसी: उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल जिंदल स्टील गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 15 सितंबर को सुबह 11:30 बजे वे वापस जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे।





.jpg)







Comments