google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़: 1,029 व्यवसायिक प्रशिक्षकों का 2 महीने का वेतन अटका.....

Aug 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़: नवीन व्यवसायिक प्रशिक्षण कल्याण संघ ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने वर्षों से सेवाएं दे रहे प्रशिक्षकों के मानदेय, सेवा सुरक्षा, लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की है। संघ के अनुसार, करीब 10 वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद प्रशिक्षकों के मानदेय में अब तक लगभग 3 हजार रुपये की ही वृद्धि हुई है। संघ ने इसे वर्तमान परिस्थितियों की तुलना में अपर्याप्त बताया है। साथ ही प्रशिक्षकों को सेवा सुरक्षा नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में हाल ही में चार प्रशिक्षकों को कंपनी द्वारा सेवा से अलग किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। संघ ने बताया कि PAB 2025-26 के तहत मानदेय में 1 हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धि का प्रावधान था, जिसके अनुसार 12 हजार रुपये वार्षिक एरियर्स का भुगतान लंबित है। वहीं PAB 2026-27 में स्वीकृत राशि का पूरा लाभ प्रशिक्षकों को देने की मांग की गई है। संघ के मुताबिक वर्तमान में 1,029 प्रशिक्षकों का मई और जून माह का मानदेय भी लंबित है। इसके अलावा हेल्थ केयर ट्रेड के 121 प्रशिक्षकों का मानदेय 23 हजार से घटाकर 20 हजार किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। इंडस्ट्रियल विजिट और गेस्ट लेक्चर की राशि में कटौती, लंबित भुगतान, गैर-व्यावसायिक कार्य कराने, समान कार्य के लिए समान वेतन और मेडिकल अवकाश की सुविधा नहीं मिलने जैसे मुद्दे भी ज्ञापन में रखे गए। संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html