google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भागवत कथा के दिव्य रस में सराबोर हुए पुरन्दर मिश्रा....

6 days ago
2 min read
  • देवेन्द्र नगर में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, परम पूज्य इंद्रेश महाराज के मुखारविंद से श्रवण किया कथा का दिव्य रस...

  • देवेन्द्र नगर में भागवत कथा के दिव्य रस में डूबे विधायक पुरन्दर मिश्रा, इंद्रेश महाराज से लिया आशीर्वाद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के देवेन्द्र नगर में भाजपा जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने परम पूज्य इंद्रेश महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


















श्रीमद् भागवत कथा के आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ कथा का श्रवण करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का दिव्य स्वरूप है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं उनके जीवन संदेश का श्रवण मनुष्य को धर्म, सत्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए भाजपा जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति एवं समस्त आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।


इस अवसर पर पूज्य शदाणी दरबार पीठाधीश डॉ. युधिष्ठिर लाल, पियूष मिश्रा, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, जिला मंत्री अर्चना हुकरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html