पत्रकार दीर्घा पर जनप्रतिनिधियों का कब्जा, बोर्ड लगा होने के बावजूद कुर्सियों पर बैठे जनप्रतिनिधि....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बलरामपुर:- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बलरामपुर प्रवास के दौरान आरागाही-ताम्बेश्वरनगर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार दीर्घा को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर “पत्रकार दीर्घा” का बोर्ड लगाया गया है, लेकिन दीर्घा की निर्धारित सीटों पर कई जनप्रतिनिधि बैठ गए हैं। इसके चलते कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को बैठने और समाचार संकलन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले को 121 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात दी जानी है। इनमें 93 करोड़ 4 लाख रुपये के 41 कार्यों का लोकार्पण तथा 28 करोड़ 30 लाख रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास शामिल है। ऐसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए निर्धारित पत्रकार दीर्घा में जनप्रतिनिधियों के बैठने से मीडिया व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि यदि दीर्घा पत्रकारों के लिए निर्धारित है तो वहां मीडिया कर्मियों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अक्सर यह देखा जा रहा है कि जहां भी कुछ भी कार्यक्रम होता है समाचार कवरेज करने वाले प्रेस वालों के लिए कुर्सी ही नहीं रहता खड़े-खड़े समाचार कवरेज करना पड़ता है चाहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हो चाहे विधायक के कार्यक्रम हो चाहे जिला स्तर की कार्यक्रम हो चाहे विधानसभा चाहे लोकसभा यहां तक के की कलेक्ट्रेट में भी जिला पंचायत में भी पत्रकारों की कुर्सी सुनिश्चित नहीं रखते पत्रकारों को इस तरह अपमानित होना पड़ता है की खड़े-खड़े समाचार लेना पड़ता है। क्योंकि पत्रकार भारत सरकार के कर्मचारियों के रूप में रहते हैं इसीलिए परिचय पत्र में लिखा रहता है गवर्नमेंट आफ इंडिया जिसका राज्य सरकार के कार्यक्रमों में क्रेडिट नहीं करते और क्रेडिट नहीं करने वाले आयोजन करता को कभी का भार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शालिनी न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा रिपोर्टर राकेश कुमार साहू






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments