गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति हुई क्षतिग्रस्त...
- ANIS LALA DANI

- Nov 22, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कुलगाम- जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड इलाके में बुधवार को एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. सूचना मिलने पर, जे-के पुलिस और नागरिकों की सहायता से अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना में लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गयी |
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों, अग्निशमन कर्मियों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।





.jpg)







