google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके सम्मान में जलाएं 'आशीर्वाद के दीये': बृजमोहन अग्रवाल.....

1 hour ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर, भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रमिकों के कल्याण और रोजगार को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।



















महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज अत्यंत हर्ष का दिन है क्योंकि विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताते हुए जनता से आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के अभिनंदन स्वरूप सभी अपने-अपने घरों और मोहल्लों में ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाएं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री सदैव स्वस्थ रहकर इसी तरह देश सेवा में जुटे रहें।


श्रमिकों के लिए स्मार्ट कार्ड और बच्चों को निशुल्क कोचिंग

श्रमिकों के उत्थान पर बोलते हुए सांसद अग्रवाल ने बताया कि हर श्रमिक का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें शासन की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। अपने 5 वर्षों के श्रम मंत्री कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर श्रमिकों के बच्चों को डॉक्टर, शिक्षक और रेलवे जैसी सेवाओं में भेजने के लिए निशुल्क कोचिंग और स्कूलों में प्रवेश की व्यवस्था शुरू की गई है।

ऑटो-रिक्शा अनुदान और विशाल रोजगार मेला

अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान श्रम मंत्री लखन देवांगन से श्रमिकों के हित में ऑटो-रिक्शा अनुदान में बढ़ोतरी करने और जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसे अब गति दी जा रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 3,000 युवाओं को रोजगार प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html