google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

विकसित भारत 2047 में हर नागरिक की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े.....

59 minutes ago
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • आशीर्वाद का दिया से रोशन हुआ सेवा संकल्प, जनभागीदारी से विकसित भारत का संकल्प...

रायपुर:- सेवा संकल्प अभियान की पहली पहल ‘आशीर्वाद का दिया’ का आज सूरजपुर जिले में उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजन हुआ।


















जिले में 4 लाख 11 हजार 111 आशीर्वाद के दिए जलाकर सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी सहभागिता निभाई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और अनेक योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला संकल्प है। इस लक्ष्य को हासिल करने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों और शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370, नोटबंदी, तीन तलाक के विरुद्ध कानून तथा महिला आरक्षण से संबंधित कानून सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जनधन योजना के माध्यम से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयास, डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन तथा आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि किसानों के हित में भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को विकास की इस यात्रा से जोड़ने और जनभागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा, जनसहभागिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न आयोजनों के माध्यम से आगामी एक माह तक जिले में जनजागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


स्थानीय कला और संस्कृति की दिखी मनोहारी झलक

सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूरजपुर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और लोकगीतों के साथ आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।


घर-घर रोशन हुआ आशीर्वाद का दिया

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत जिले में घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, स्व-सहायता समूह की दीदियों, हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html