प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रायपुर के गुरुद्वारे में विशेष अरदास, राहगीरों को बांटे गए फल.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सरकार के मुखिया के रूप में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को रायपुर में विशेष प्रार्थना और सेवा कार्य आयोजित किए गए। राज्य अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के बाहर राहगीरों और आम नागरिकों को फल वितरित किए गए। सेवा और मानवता की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजवंत सिंह गरेवाल, प्रीतम खालसा, छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के महासचिव गगन हंसपाल, लेडीज विंग की अध्यक्ष रतनजीत कौर, हरविंदर सिंह रैनो, गुरदीप टुटेजा, राजू गुंबर, रशमीत खुराना, अमरजीत सलूजा और राजवंत सिंह सहित सिक्ख समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की मंगलकामना की।





.jpg)








Comments