google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 40 लाख दीये जलाने पर बवाल, कांग्रेस ने बताया 'महंगाई-बेरोजगारी दिवस'.....

Sep 18
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में जलाए गए 40 लाख दीयों को लेकर अब प्रदेश में सियासत गरमा गई है।

















छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे जनता के धन की बर्बादी बताते हुए इस दिन को 'महंगाई-बेरोजगारी दिवस' करार दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है कांग्रेस के मुख्य आरोप...


वॉयस ओवर (Voice Over):-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में दीप प्रज्ज्वलन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश भर में करीब 40 लाख दीये जलाए गए, जिनमें से 25 लाख दीये अकेले रायपुर में जले। अब इसी आयोजन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि जब देश और प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे समय में लाखों दीयों में तेल जलाकर सरकारी संसाधनों का यह दिखावा क्यों किया गया ?


कांग्रेस ने सरकार से सीधे सवाल पूछे हैं:-

  • इस भव्य आयोजन पर कुल कितना पैसा खर्च हुआ और इसका भुगतान किस सरकारी मद से किया गया ?

  • 40 लाख दीयों और उनमें इस्तेमाल होने वाले तेल की व्यवस्था किसने की ?

  • यदि यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम था, तो इसमें सरकारी मशीनरी, अधिकारियों और पंचायत स्तर के कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों लगाई गई?


दीपक बैज ने आरोप लगाया कि देश का आम परिवार रसोई का खर्च चलाने के लिए परेशान है। जिस खाद्य तेल की कीमत आम आदमी अपनी रसोई में चुका रहा है, उसी तेल को लाखों दीयों में जलाकर सरकार ने उत्सव मनाया है। सरकारी कर्मचारियों का काम जनता की सेवा करना है, किसी राजनीतिक व्यक्ति के जन्मदिन के आयोजन में उन्हें लगाना संसाधनों की बर्बादी है।


जहां एक तरफ भाजपा इस दिन को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मना रही है, वहीं कांग्रेस ने इसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 'महंगाई-बेरोजगारी दिवस' मनाते हुए प्रेस वार्ताएं कीं। कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि जनता को केवल दीये और नारे नहीं चाहिए; युवाओं को रोजगार, किसानों को सही दाम और महिलाओं को महंगाई से राहत चाहिए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html