google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी...

15 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा है। यहां भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की रोमांचक टी-20 सीरीज़ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। श्रृंखला के मुकाबले आगामी 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को खेले जाएंगे। इन हाई-वोल्टेज मैचों के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।


उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा -

विगत दिवस मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को अन्य सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मैच के सुचारू संचालन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और आयोजन से जुड़ी संस्थाओं को सौंपी गई है।


स्थानीय समिति और आधुनिक सुविधाएं -

प्रशासनिक और अंतर-विभागीय समन्वय को सुचारू रखने के लिए रायपुर कलेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है। इस समिति में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं। स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए परिसर में ओपन वाई-फाई की विशेष सुविधा दी जाएगी ताकि ई-टिकट को स्कैन करने में कोई रुकावट न आए।


सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य पर विशेष जोर -

  • सुरक्षा और निगरानी: स्टेडियम परिसर और सभी पार्किंग जोन में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।

  • यागमयात एवं पार्किंग: टिकट धारकों को तय अनुपात में पार्किंग पास दिए जाएंगे। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस, एनआरडीए, सीएससीएस और बीसीसीआई संयुक्त रूप से काम करेंगे।

  • स्वास्थ्य सेवाएं: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग कर ली गई है और स्थल पर एम्बुलेंस की तैनाती रहेगी। साथ ही, वीवीआईपी आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है।

  • अन्य व्यवस्थाएं: टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पेयजल, खान-पान, बिजली आपूर्ति के लिए सीएसपीडीसीएल और ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। दर्शकों के लिए मोबाइल नेटवर्क की निर्बाध उपलब्धता बीएसएनएल सुनिश्चित करेगा। आपात स्थिति और आग से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड व रूट का निर्धारण कर लिया गया है।


बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, खेल विभाग के यशवंत कुमार, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, जनसम्पर्क संचालक आशीष टिकरिया, टूरिज्म एमडी सौमिल रंजन चौबे समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html