रायपुर में भव्य गणेश झांकी की तैयारी: श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ ट्रैफिक और पार्किंग का नया मैप.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी रायपुर में 28 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य गणेश झांकी चल समारोह को लेकर यातायात पुलिस ने खास तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए नया ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। मुख्य झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इस रास्ते पर सिर्फ झांकी और पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक (Alternative) रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
यह रहेगा झांकी का मुख्य मार्ग -
गणेश विसर्जन झांकी की शुरुआत शारदा चौक से होगी। इसके बाद यह जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट (विसर्जन स्थल) पर जाकर समाप्त होगी।
इन रास्तों पर वाहन ले जाना रहेगा पूरी तरह प्रतिबंधित (नो-एंट्री जोन)
शाम 6 बजे से शहर के इन अहम रास्तों पर गाड़ियां नहीं चलेंगी:
शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक
आश्रम तिराहा से शारदा चौक और जयस्तंभ चौक
सुभाष नगर चौक (मौदहापारा) से जयस्तंभ चौक
फायर ब्रिगेड चौक और बिजली ऑफिस (बूढ़ापारा) से कोतवाली चौक
लाखेनगर चौक और बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना
कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली मार्ग
शहर में आवागमन के लिए इन वैकल्पिक मार्गों (Alternative Routes) का करें उपयोग:
टाटीबंध की तरफ से आने वाले: यहां के लोग महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन और फाफाडीह होकर शास्त्री चौक की तरफ जा सकते हैं। इसके अलावा रिंग रोड-1 और पचपेड़ी नाका मार्ग भी खुला रहेगा।
भनपुरी की तरफ से आने वाले: ये वाहन फाफाडीह, स्टेशन और तेलघानी नाका से होकर टाटीबंध की तरफ जा सकेंगे। इसके अलावा फाफाडीह से शास्त्री चौक और कालीबाड़ी होकर पचपेड़ी नाका भी जाया जा सकेगा।
तेलीबांधा की तरफ से आने वाले: तेलीबांधा चौक से फाफाडीह, शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन या कालीबाड़ी होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
पचपेड़ी नाका की तरफ से आने वाले: यहां के वाहन टिकरापारा, कालीबाड़ी, महिला थाना, शास्त्री चौक और फाफाडीह के रास्ते रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए यहाँ की गई है शानदार पार्किंग व्यवस्था:-
पंडरी क्षेत्र से आने वाले: अपनी गाड़ियां मल्टीलेवल पार्किंग या रजबंधा मैदान की गलियों में पार्क कर सकेंगे।
सिविल लाइन क्षेत्र से आने वाले: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के पास वाहन खड़े कर सकते हैं।
टिकरापारा व कालीबाड़ी से आने वाले: गांधी मैदान, सप्रे शाला मैदान या इंडोर स्टेडियम की पार्किंग का इस्तेमाल करें।
गुढ़ियारी व समता कॉलोनी से आने वाले: जवाहर मार्केट और भैंसथान मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
सुंदरनगर व रायपुरा से आने वाले: लाखेनगर चौक के पास स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की सुविधा रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments