google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार..

Aug 6
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जहां अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा बैराज के पास तथा पचरी घाट क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विनोद साहू (21 वर्ष) निवासी पचरी घाट और विशाल कुमार बुनकर (34 वर्ष) निवासी पचरी घाट, बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान विनोद साहू के कब्जे से 50 नग Nitrazepam (Nitrosun) टैबलेट बरामद की गईं, जबकि विशाल कुमार बुनकर के पास से 23 नग Onerex Cough Syrup बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के पास इन दवाइयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।


पुलिस ने बरामद नशीली दवाइयों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किए हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी), 21(सी), 22(सी) और 29 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस लगातार मुखबिर तंत्र, तकनीकी निगरानी और विशेष अभियान के माध्यम से ऐसे तस्करों की पहचान कर रही है। आने वाले समय में भी नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में नशीली दवाइयों, गांजा या अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html