किसान की मौत की जांच में जुटी पुलिस, खेत में शव मिलने से सनसनी...
- ANIS LALA DANI

- 42 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हमीरपुर :- उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित कुर्रा गांव में शुक्रवार काे एक किसान अचेत अवस्था में मिला। परिजन किसान को लेकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुर्रा गांव निवासी दिनेश (40) दोपहर अपनी उड़द और तिल की फसल देखने खेत पर गया था। काफी देर बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें खेत की मेड़ पर अचेत पड़ा देखा तो होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन सीएचसी ले गए, जहां उन्हें डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया दिनेश के पास करीब चार बीघा जमीन थी। इस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाल अनूप कुमार ने शाम बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपाेर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




.jpg)









