google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पर्यटन स्थल कोरी डैम में लूटपाट करने वाले 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में....

5 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के पर्यटन स्थल कोरी डैम में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित से बैग और मोबाइल छीन लिया था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात की जांच के दौरान कोटा पुलिस ने ACCU की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोटा नाका चौक के आसपास लूटे गए मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के बाद मामले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूटा गया Poco मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html