गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, दानापुर के होटलों में रेड से खुलासा....
- ANIS LALA DANI

- 3 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
पटना के दानापुर में बुधवार को अचानक कई होटलों के बाहर पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं, कुछ ही देर में एक के बाद एक कमरों की तलाशी शुरू हो गई, देखते ही देखते होटल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई कथित देह व्यापार के नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद की गई थी, छापेमारी के दौरान कई युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, कार्रवाई दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्र में हुई, पुलिस टीम ने एसकेपुरम, सगुना मोड़ और आरपीएस मोड़ समेत अलग-अलग इलाकों के करीब आधा दर्जन होटलों में एक साथ दबिश दी, अभियान का नेतृत्व दानापुर के एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने किया, दानापुर, शाहपुर और रूपसपुर थाने की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन में शामिल रही |
पुलिस ने दानापुर थाना क्षेत्र के एडिसन होटल, आइकॉन होटल और ड्रीम विला समेत कई होटलों की तलाशी ली, वहीं रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित बुद्धा रेजीडेंसी में भी छापेमारी की गई. पुलिस के मुताबिक, दानापुर के होटलों से सात युवक और दो युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. वहीं बुद्धा रेजीडेंसी से तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को थाने लाया गया. अधिकारियों के अनुसार, तीनों महिलाएं छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं, जबकि एक व्यक्ति आरा का रहने वाला है |
पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी लोग बालिग हैं, पूछताछ के दौरान एक युवती ने दावा किया कि वह टाइम पास के लिए होटल आई थी, वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों में एक युवक का कहना है कि वह मुंबई से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, फिलहाल पुलिस सभी दावों की जांच कर रही है, दानापुर के एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न होटलों में जांच की गई है और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है, उन्होंने कहा कि ऐसे होटलों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है, यह पता लगाया जा रहा है, कि क्या कोई संगठित अवैध नेटवर्क एक्टिव था या नहीं | अधिकारियों ने साफ किया है कि जांच पूरी होने और सबूत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी |




.jpg)







