google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जशपुर में PM आवास योजना, ग्रामीण परिवारों का पक्के घर में गृह प्रवेश...

Sep 12
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। योजना के तहत स्वीकृत आवासों के पूर्ण होने के बाद हितग्राही परिवारों को उनके नए आशियाने में गृह प्रवेश कराया जा रहा है।

















इसी क्रम में जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राही परिवारों ने विधि-विधान और उत्साह के साथ गृह प्रवेश किया। वर्षों से पक्के और सुरक्षित घर की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए नया आवास उनके जीवन में खुशियों और सम्मान का नया अध्याय लेकर आया।


नवीन आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राही परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पक्का घर मिलने से परिवारों को न केवल सुरक्षित आवास की सुविधा मिली, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर भी नई उम्मीद मिली है। हितग्राही परिवारों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जिले में पात्र ग्रामीण परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।


योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के लिए आवश्यक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। जशपुर जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। गृह प्रवेश के अवसर पर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने हितग्राही परिवारों को नए आवास और नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html