google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

PM-AASHA योजना: महासमुंद में खरीफ और रबी फसलों के लिए बने उपार्जन केंद्र....

11 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम (पी.एस.एस.) के अतंर्गत खरीफ एवं रबी वर्ष 2026-27 दलहन/तिलहन फसलों के खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी। खरीफ में अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन अधिसूचित फसलों का निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है। जिसमें अरहर 8000, रूपये प्रति क्विटल, उड़द 7800, मूंग 8768, मूंगफली 7263 रूपये प्रति क्विटल, सोयाबीन 5328 रूपये प्रति क्विटल निर्धारित है एवं रबी वर्ष 2026-27 में क्विंटल समर्थन मूल्य चना 5875 रूपये, मसूर 7000 रूपये एवं सरसों 6200 रूपये प्रति क्विटल की दर से उपार्जन फसलों का किया गया हैं। 


खरीफ हेतु महासमुंद जिले में कुल 5 खरीदी केन्द्र बनाए गये है। इनमें उपार्जन केन्द्र कृषि उपज मंडी पिटियाझर, महासमुंद, प्राथमिक कृषि साख समिति सिर्रीपठारीमुड़ा बागबाहरा, प्राथमिक कृषि साख समिति पिथौरा, प्राथमिक कृषि साख समिति भंवरपुर एवं कृषि उपज मंडी सरायपाली शामिल है। इसी प्रकार रबी हेतु कुल 8 खरीदी केन्द्र बनाए गये है इनमें उपार्जन केन्द्र कृषि उपज मंडी पिटियाझर, महासमुंद, प्राथमिक कृषि साख समिति सिर्रीपठारीमुड़ा बागबाहरा, प्राथमिक कृषि साख समिति कोमाखान, प्राथमिक कृषि साख समिति पिथौरा, प्राथमिक कृषि साख समिति भंवरपुर, प्राथमिक कृषि साख समिति भंवरपुर, प्राथमिक कृषि साख समिति बसना एवं कृषि उपज मंडी सरायपाली शामिल है। 


इन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी ई-समृद्धि पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। इनमें समर्थन मूल्य का लाभ उन्ही कृषकों को मिलेगा, जो पोर्टल पर पंजीकृत होगें एवं एक सफ्ताह के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है। अब किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचने की मजबूरी नही होगी, बल्कि उन्हें सीधे उनकी मेहनत का सही और वाजिब मूल्य मिल सकेगा। दलहन तिलहन फसलों का रकबा विस्तार गतवर्ष रबी में पीएम आशा के तहत सरसों बीज का उपार्जन जिले में 468.50 क्विटल हुआ था। जिसमें 44 किसान द्वारा 29.047 लाख रूपयें का भुगतान किया गया एवं चना में 18.50 क्विटल 3 कृषकों द्वारा किया गया जिसमें 1.086 लाख रूपये की आमदनी हुई है। जिसमें इस वर्ष अधिक रकबे में उपार्जन कर अधिक संख्या में किसानों को लाभान्वित किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html