google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पिथौरा पुलिस: ढाबे के सामने शराब बेचते 2 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार.....

5 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पिथौरा:- ढाबे के सामने अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे दो आरोपियों को पिथौरा थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 10 पौवा 1,800 एमएल 'सुपर 36'  देशी प्लेन शराब जब्त की है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की शाम पिथौरा पुलिस क्षेत्र में गश्त और अपराध विवेचना पर निकले थे, शाम करीब 07:40 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मूढ़ीपार चौक पर स्थित ढाबे के सामने दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं |


















सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की कार्रवाई की और दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, पूछताछ में एक ने अपना नाम कमलेश साहू 40 वर्ष, पिता पीलसिंह साहू निवासी वार्ड 10, पोटापारा, पिथौरा तथा दूसरे ने नारद साहू 42 वर्ष, पिता शिवराखन साहू निवासी वार्ड 03, टेका, पिथौरा बताया | पुलिस ने आरोपियों के पास रखे सफेद रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसके अंदर 10 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल, कुल 1,800 एमएल, अनुमानित कीमत ₹800 बरामद की | मामले में आरोपी कमलेश साहू और नारद साहू का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(1) का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html