google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, अचेत पड़ा था युवक, फिर...

2 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अंतागढ़ :- नगर के बड़े पुल के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नदी के पानी में एक युवक काफी देर से अचेत अवस्था में पड़ा नजर आया। युवक की हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसके डूबने की आशंका जताई और देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की तैयारी शुरू की।


पुलिसकर्मी युवक को नदी से बाहर निकालने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक उसके शरीर में हलचल दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला।


















जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत नहीं हुई थी, बल्कि वह शराब के नशे में बेसुध पड़ा था। युवक की पहचान करीब 27 वर्षीय रामसाय यादव, निवासी ग्राम सुरवाही के रूप में हुई है। वह अंतागढ़ में एक व्यापारी के यहां ट्रक चालक के तौर पर काम करता है।


जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा जयंती के चलते ट्रक का काम बंद था। इसी दौरान रामसाय ने शराब का सेवन किया और नहाने के लिए नदी में चला गया। नशा ज्यादा होने के कारण वह नदी के अंदर ही बेसुध होकर सो गया। जिस जगह वह पड़ा था, वहां पानी इतना था कि उसका चेहरा पानी से बाहर था, जबकि शरीर का अधिकांश हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। करीब एक घंटे तक युवक इसी हालत में पड़ा रहा। दूर से देखने पर लोगों को लगा कि वह नदी में डूब चुका है।


पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक के जीवित होने का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस युवक को थाने लेकर गई, जहां समझाइश देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना के दौरान नदी किनारे काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। युवक के नशे में नदी के भीतर सो जाने की बात सामने आने के बाद यह मामला आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html