राजोत्सव के बीच पटवारियों का विरोध प्रदर्शन जारी, प्रशासन सख्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्योत्सव की तैयारियों के चलते प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को तूता धरना स्थल से हटा दिया था, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने रायपुर के भाठागांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप अपना डेरा डाल दिया है और विरोध जारी रखा है।
इस बीच, प्रशासनिक स्तर पर सख्ती भी बढ़ा दी गई है। अभनपुर तहसील प्रशासन ने अपने क्षेत्र के 28 हड़ताली पटवारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है। नोटिस में सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न होने और आम जनता को हो रही कठिनाइयों का हवाला देते हुए दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल नोटिस है और जवाब की समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
13 अक्टूबर से आंदोलन जारी: पटवारी संघ अपनी लंबित मांगों, पीवी ऐप की तकनीकी समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
बदला गया धरना स्थल: राज्योत्सव आयोजन के कारण तूता से हटाए जाने के बाद पटवारियों ने भाठागांव में मंदिर के पास प्रदर्शन जारी रखा है।
राजस्व कार्यों पर असर: हड़ताल के कारण भूमि रिकॉर्ड, फसल सत्यापन और किसानों से जुड़े प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अन्य जिलों में भी सख्ती: रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस और कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments