बिलासा धरोहर से प्रतिभागियों को किया सम्मानित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- न्यायधानी बिलासपुर में केएम बिलासा धरोहर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे महिला, बच्चे, अलग अलग वर्ग से प्रतिभागियों ने शामिल हुए कार्यक्रम की।
शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में रैम्प वाक, सिंगिंग, डांस विभिन्न प्रकार के हैड मैड स्टाल भी आयोजित किया गया था कार्यक्रम में अतिथि के रुप में रेणुका पिंगले, मीना नितिन शाक्या, किरण रात्रे, अन्नू पांडेय, शीला महंत, जूरी में आशना, अभिलाषा झा, मनीषा सोनी, रीचा चावला, कार्यक्रम में सभी वर्गों को बिलासा धरोहर सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया आयोजन कर्ता कविता मिश्रा ने बताया कि हमेशा कार्यक्रम से एक बच्चों से जुड़कर रहने का अवसर प्राप्त होता है और बच्चों को एक मंच मिलता है जिसमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है कार्यक्रम में एंकर के रुप में किरण पाठक विशेष सहयोगी के रुप में स्मिता मिश्रा और समस्त टीम के कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के श्री राम फिल्म प्रोडक्शन हाउस के निर्माता एवं निर्देशक रामनाथ साहू एवं विकास उन्नति को भी सम्मानित किया गया रामनाथ साहू अपने इस कार्यक्रम के दौरान में आने वाली फिल्म रिवाज के विषय में चर्चा किया एवं फिल्मों को देखने के लिए सभा में मौजूद कार्यक्रम में सभी लोगों से आग्रह किया। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि शालिनी न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता राकेश कुमार साहू को भी बिलासा की मोमेंट से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, अतिथियों को सम्मानित किया गया, मीडिया जगत के जुड़े हुए लोगों को भी सम्मानित किया गया एवं होटल रीगल के संचालक को भी बिलासा देवी की धरोहर से सम्मानित किया गया।
शालिनी न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments