पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान; मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री ने दी बधाई.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर: छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। नक्सल घटना में अपना एक पैर गंवाने के बावजूद, उन्होंने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के दम पर खेल जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष, आत्मविश्वास और कभी हार न मानने की एक प्रेरणादायक मिसाल है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि तोमन कुमार की यह सफलता प्रदेश के सभी खिलाड़ियों, विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि तोमन ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति के आगे शारीरिक चुनौतियां भी बौनी साबित होती हैं।

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन के प्रमुख कैलाश मुरारका ने तोमन की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तोमन की यह सफलता देश और छत्तीसगढ़ में पैरा तीरंदाजी को एक नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में बिलासपुर में आयोजित सीनियर राज्य प्रतियोगिता के दौरान कैलाश मुरारका ने घोषणा की थी कि जो भी कोच छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को ओलंपिक तक पहुँचाएगा, उस कोच को छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन की ओर से 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेल मंत्री अरुण साव ने भी तोमन कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। तोमन कुमार की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनके स्वर्णिम प्रदर्शन ने यह संदेश दिया है कि संकल्प, साहस और निरंतर प्रयास से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। #TomanKumar #ChhattisgarhSports #ParaArchery #ArcheryAssociationOfIndia #SportsNews #CGNews #IndianSports #ProudMoments #VishnuDeoSai #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments