छत्तीसगढ़ में हिन्दू राष्ट्र की हुंकार: रजत जयंती पर 100 से अधिक शिविरों और विशेष अभियानों का ऐलान...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
हिन्दू जनजागृति समिति अपने स्थापना के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
संगठन की ओर से जानकारी दी गई है कि इस पूरे वर्ष राज्यभर में 'हिन्दू राष्ट्र का जागरण' मुख्य विषय के तहत 100 से अधिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा समाज को वैचारिक और व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 'हर घर योद्धा' और 'मैं हूँ दुर्गा' जैसे अभियान भी चलाए जाएंगे। पर्वों और त्योहारों के दौरान समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हलाल मुक्त दीपावली मुहिम और हिन्दू राष्ट्र स्थापना प्रतिज्ञा जैसे कार्यक्रम भी इस साल की कार्ययोजना का अहम हिस्सा होंगे।
इस दौरान कई विशिष्ट लोग और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के इस सफर और आगामी अभियानों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि यह संगठन वर्ष 2003 से छत्तीसगढ़ में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और वर्ष 2006 में लव जिहाद के मुद्दे पर पहली पुस्तक प्रकाशित कर इसे जनआंदोलन का रूप देने में अग्रणी रहा है। अपनी 24 वर्षों की सफल यात्रा को आगे बढ़ाते हुए समिति अब नवरात्रि के पावन अवसर पर युवतियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता और राज्य के कोने-कोने में हिन्दू राष्ट्र जागृति सभाओं का आयोजन करने जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments