मोदी की गारंटी की तरह अटल विश्वास पत्र भी जुमला निकाल निकाय क्षेत्रो की जनता से धोखा....
भाजपा सरकार ने अटल विश्वास पत्र में काम नही किया इसलिये शहरी क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि निकाय चुनाव के दौरान भाजपा ने 'अटल विश्वास पत्र' जारी कर निकाय क्षेत्रों की जनता से वादा किया था कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर यातायात समस्या, ड्रेनेज सिस्टम, जलभराव, पेयजल संकट, बिजली के लटकते तारों, कचरा निष्पादन की उचित व्यवस्था और शहरों को आधुनिक व सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। लेकिन बीते दो वर्षों में इस दिशा में रत्ती भर भी काम नहीं हुआ। सरकार में बैठे लोगों ने अटल विश्वास पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया है, जिसके चलते आज निकाय क्षेत्रों की जनता गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। वहीं, भाजपा के जनप्रतिनिधि अब इन समस्याओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ रहे हैं।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद निकाय क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई, केवल घोषणाएं की गईं। जब जनता समस्याओं को लेकर सवाल पूछती है, तो भाजपा के महापौर "हमारी अधिकारी सुनते नहीं" जैसा रूखा जवाब देकर बच निकलते हैं। आखिर जब उनकी खुद की नहीं सुनी जा रही, तो जनसमस्याओं का निवारण कौन करेगा? 'अटल विश्वास पत्र' के वादों को कौन पूरा करेगा? यह सीधे तौर पर जनता के साथ धोखा है। सरकार के जिम्मेदार लोग भी अपनी नाकामी का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़कर बच रहे हैं। आखिर यह सरकार चला कौन रहा है? यदि सरकार में बैठे जिम्मेदारों का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है, तो किसका है? पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता सरकार की नाकामी का प्रमाण है।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में वादे करना, फिर वादाखिलाफी करना और अपनी नाकामी का ठीकरा पूर्ववर्ती सरकारों पर फोड़कर जवाब देने से बचना भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। निकाय क्षेत्र की जनता के लिए 'अटल विश्वास पत्र' भी 'मोदी की गारंटी' की तरह एक जुमला साबित हुआ है। आज प्रदेश की 'ट्रिपल इंजन' सरकार जनता के लिए 'ट्रबल इंजन' साबित हो रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि 'अटल विश्वास पत्र' के तहत जनता से किए गए सभी वादों को तत्काल पूरा किया जाए और राजधानी सहित प्रदेश के सभी निकायों में जलभराव की समस्या का युद्ध स्तर पर निदान किया जाए। #Raipur #Chhattisgarh #Congress #DhananjaySinghThakur #BJP #AtalVishwasPatra #ModiKiGuarantee #Politics #ChhattisgarhPolitics #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments