ग्राम मेंहदी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार...
ग्राम मेंहदी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश 05 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता |
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में पुलिस का अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में राहौद पुलिस सहायता केंद्र ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।" "ग्राम मेंहदी में पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नगद रकम और ताश के पत्ते भी ज़ब्त किए हैं। ज़िले में जुआ और सट्टा के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
घटना का विवरण-
पुलिस सहायता केंद्र राहौद क्षेत्र के ग्राम मेंहदी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 05 आरोपियों को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जुवाडियांनो के नाम-
01. राजू चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
02. मोहन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
03. चेतन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
04. साहिल सुमन निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
05. मलेस केवट निवासी रहौद थाना शिवरीनारायण
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:* जिले में जुआ - सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं उनके टिम का सराहनीय योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments