google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवा कांग्रेस चुनाव में 14 लाख से अधिक Gen-Z की भागीदारी से भाजपा में खलबली....

3 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों से करीब 350 तीरंदाजों, कोचों, प्रबंधकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता के आयोजक आयुष मुरारका ने जानकारी दी कि यहाँ चयनित होने वाले प्रतिभाशाली तीरंदाज आगामी 21 से 28 अक्टूबर 2026 तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


तीरंदाजी में असीम संभावनाएं और चुनौतियां -

समारोह के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने कहा कि तीरंदाजी एक खर्चीला खेल है, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में भी पदक हासिल करेंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ के एकमात्र पैरा तीरंदाज के भी ओलंपिक में पदक जीतने की प्रबल संभावना जताई गई।


कैलाश मुरारका ने इस दौरान बताया कि एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों ने पदकों की बौछार की है। यदि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और उचित अवसर मिले, तो यहाँ की प्रतिभाएं सीधे ओलंपिक तक का सफर तय कर सकती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि छत्तीसगढ़ के गीतेश यादव का तुर्की के लिए चयन हुआ है, जबकि पद्मा साहू, चांदनी साहू और दक्षा जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भविष्य की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार हो रहे हैं।


खेल जगत की प्रमुख उपस्थिति -

इस गरिमामयी आयोजन में अमिताभ दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा दुर्गेशनंदनी, अवन कुमार, उमेश बघेल, हीरू साहू, इतवारी राज, राजेंद्र देवांगन, दुर्गेश प्रताप, श्रद्धा, कलावती, प्रभु पोर्ते सहित विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक सोनू राजपूत व प्रवेश जोशी कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html