कोरबा में मासूम की दरिंदगी से आक्रोश: वकीलों ने की पैरवी न करने की घोषणा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में सात साल की बालिका के साथ हुई वीभत्स घटना के बाद से पूरे इलाके में उबाल है। लोग सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और दोषी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। जनता के भारी आक्रोश के बीच कोरबा बार एसोसिएशन और महिला अधिवक्ताओं ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी का केस लड़ने से साफ इनकार कर दिया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नादानी का फायदा उठाते हुए बच्ची को जमीन पर पड़े नोट उठाने का लालच दिया और बहला-फुसलकर जंगल की तरफ ले गया। वहां उसने पहले मासूम का मुंह व नाक बंद किया और फिर दम घुटने से उसकी जान ले ली। इस अमानवीय कृत्य से हर कोई स्तब्ध है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कोर्ट में मजबूत केस पेश करने के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं।
इस दर्दनाक हादसे पर स्थानीय सांसद ने भी गहरा शोक जताया है और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समाज के हर वर्ग से यही आवाज उठ रही है कि इस तरह के राक्षसों को जल्द से जल्द मिसाल बनने वाली सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति न हो।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments