google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पैसे मांगने का विरोध पड़ा भारी: जांजगीर में अधेड़ की हत्या से सनसनी.....

Aug 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पैसे नहीं देने पर 52 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम खोखरा निवासी राधेश्याम सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम चांपा के मेमन कबाड़ी दुकान में चौकीदारी का काम करता था।


जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे राधेश्याम रोज की तरह अपने घर से निकला था। इसी दौरान जांजगीर इलाके में रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर लिफ्ट मांगी। राधेश्याम दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर आगे बढ़ा। आरोप है कि रास्ते में दोनों युवकों ने उससे पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों ने कथित तौर पर धारदार चाकू से राधेश्याम पर हमला कर दिया।


हमले में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जांजगीर अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस दोनों संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html