google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रिपल इंजन सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का नेटवर्क फल-फूल रहा है - कांग्रेस..

Jul 19
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- प्रदेश में सट्टा के तेजी से बढ़ते जाल के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के शहरों से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों में अवैध ऑफलाइन और ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क फैल चुका है। भाजपा सरकार में सट्टा अब केवल पर्चियों तक सीमित नहीं है, 'Tiger Exchange', 'Gold365' और 'Laser247' रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब, FBBET77] CBFTE ऑनलाइन बुक, बेटभाई बुक, फेयरप्ले, सुपरविन, विनबज, जन्नत बुक, महाकाल बुक, राजवीर ऑनलाइन बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, एसडी बुक, लॉयन बुक, स्काईएक्सचेंज और डायमंडएक्स डॉट कॉम जैसे कई सट्टा ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए यह खेल गली-मोहल्लों तक पहुंच गया है।


सत्ता के संरक्षण में स्थानीय सटोरिए और खाईवाल व्हाट्सएप चैट के जरिए सट्टा पट्टी लिखे जा रहे हैं और पैसों का लेनदेन बाकायदा डिजिटल पेमेंट ऐप्स या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा रहा हैं। इस अवैध कारोबार में फर्जी नामों से बैंक खाते खुलवाते हैं और अवैध सिम कार्ड्स का इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार और प्रशासन के दावें केवल कागजी है, ऑपरेशन ष्अंकुशष् और विशेष अभियान के परिणाम धरातल में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इस अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए राज्य में ‘‘छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022’’ लागू किया, जिसमें कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उस दौरान इस नए कानून के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में 97 से अधिक मामला दर्ज किए गए, सैकड़ों लैपटॉप और मोबाइल पकड़े गए।


सट्टे के व्यापार में लिप्त पाए जाने वाले सैकड़ों लोगों को जेल भेजा गया, लेकिन भाजपा नेताओं ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को बदनाम करने कोई कसर नहीं छोड़ा, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके फर्जी आरोप लगाए, भाजपा नेता के भाई बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड काले कलर की इनोवा से सैकड़ों करोड़ की जप्ती का दावा किया गया, न गाड़ी जप्त किया न बृजमोहन से पूछताछ हुई? उल्टे सरकार बदलने के बाद अब कार्यवाहियां धीमी पड़ गई है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ट्रिपल इंजन सरकार में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर खुलेआम सट्टे का विज्ञापन चल रहा है, केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग की क्या जिम्मेदारी है? सरकार भारी-भरकम जीएसटी और इनकम टैक्स वसूल रही है, भाजपा के नेता प्रोटेक्शन मनी बटोर रहे हैं। विगत दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और मोदी के बेहद करीबी हिरेन जोशी, हितेश शाह, प्रसार भारती के नवनीत सहगल और लॉ कमीशन के लोगों की संलिप्तता सर्वविदित है।


भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक और भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र विकास गर्ग एक्सपोज़ हो चुके हैं, भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के साथ उनके संबंध भी उजागर है, सट्टे की काली कमाई में वर्चस्व और हिस्सेदारी के हिसाब से कार्यवाहियां तय हो रही है। कब, किस पर, किस हद तक कार्यवाही होगी यह चुनने का काम सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी केवल दिखावे की कार्यवाही हो रही है, असल गुनाहगार बेखौफ होकर सट्टा चला रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html