google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में गांधी जयंती पर 'ग्राम स्वराज्य' पर होगा मंथन, जुटेंगे कई प्रबुद्धजन...

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में बापू के सपनों के भारत और उनके विचारों पर गहन चर्चा की तैयारी की गई है। 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जी के 'ग्राम स्वराज्य' के विचार पर एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। तैलिक समाज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जाने-माने शिक्षाविद, अधिकारी और समाज प्रमुख हिस्सा लेंगे।


आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम रायपुर के एनआईटी (NIT) स्थित गोल्डन टॉवर के कॉफ़ी हॉउस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। गोष्ठी की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी जो शाम 5:00 बजे तक चलेगी।


ये वक्ता रखेंगे अपने विचार: -

इस महत्वपूर्ण वैचारिक परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के अधिष्ठाता एवं सेवानिवृत्त महाप्रबंधक इंजी. नारायण साहू उपस्थित रहेंगे।


वहीं विशिष्ट वक्ताओं के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सह-प्राध्यापक प्रो. एल.एस. गजपाल, रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सेवानिवृत्त सह-प्राध्यापक प्रो. घनाराम साहू और भिलाई स्थित शंकरा कॉलेज के सह-प्राध्यापक प्रो. नरेश कुमार साहू अपने विचार साझा करेंगे।


इनके अलावा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीएसपी प्रेमलाल साहू, तैलिक वैश्य साहू समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, महाराष्ट्रियन तेली समाज रायपुर की संस्थापक सदस्य प्रभा बंजारी ताई और रायपुर शहर जिला साहू संघ (महिला प्रकोष्ठ) की संयोजिका डॉ. तृष्णा साहू भी अतिथि वक्ता के रूप में शामिल होंगी।


पुष्पा साहू करेंगी अध्यक्षता: -

इस पूरी विचार गोष्ठी की अध्यक्षता तैलिक समाज एसोसिएशन (छत्तीसगढ़ चैप्टर) की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा साहू (हरियाली दीदी) करेंगी। आयोजक संस्था 'तैलिक समाज एसोसिएशन' ने सामाजिक बंधुओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस गोष्ठी में शामिल होकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के संकल्प को समझने और उसे साकार करने की दिशा में अपना योगदान दें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html