वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 25 सितंबर को होगा भव्य सामूहिक गायन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बसना। राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में 25 सितंबर को भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आचार्य बंधु-भगिनी, अभिभावक एवं नागरिक शामिल होकर वन्देमातरम् का सामूहिक गायन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रभावना, राष्ट्रीय एकता तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्देमातरम् के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराने के साथ ही उन्हें देश की सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सामूहिक गायन के इस आयोजन को विश्व कीर्तिमान अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विश्व कीर्तिमान में गाये जाने वाले वन्देमातरम् के सामूहिक गायन अभियान से भी जोड़ा गया है। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के समस्त आचार्य बंधु-भगिनी, अभिभावक बंधु, समिति पदाधिकारीगण, भूतपूर्व छात्र एवं भूतपूर्व आचार्यगण से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना
दिनांक: 25 सितंबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
प्राचार्य: धनुर्जय साहू
#Completion #150years #VandeMataram #Grandgroup #Singing #25thSeptember #Saraswati #Shishu #Mandir #Basna #BreakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments