केवल जी-20 नहीं हमेशा दिल्ली को रखें साफ सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से की अपील...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी को केवल आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ही नहीं, बल्कि हमेशा साफ रखने की मंगलवार को अपील की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, पिछले कुछ सप्ताहों में दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों ने खूब मेहनत करके दिल्ली को चमका दिया है। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग), एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) एवं अन्य विभागों के इंजीनियर और कर्मचारियों ने भी खूब मेहनत की है।
सीएम ने कहा कि यह सफाई केवल जी-20 के लिए ही नहीं होनी चाहिए। अब हमें दिल्ली को हमेशा ऐसे ही साफ रखना है। शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के मद्देनजर मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में रखरखाव के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन में सुंदरीकरण करने वाले कर्मियों के साथ एनडीएमसी सदस्य कुलजीत की अध्यक्षता में स्कूली छात्राओं के साथ मिलकर रक्षा बंधन मनाया।
इस दौरान विनय मार्ग स्थित नवयुग स्कूल की छात्राओं ने उद्यान विभाग के कर्मियो को राखी बांधकर सुंदरीकरण के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उनके किए गए श्रम पर उत्साहवर्धन भी किया गया। एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से दिल्ली में सुंदरीकरण हुआ है। इसको करने का कार्य उद्यान विभाग समेत अनेक कर्मियों ने किया है। इन कर्मियों की दिन रात की मेहनत के चलते राजधानी अब नए रंग में दिख रही है। चारों तरफ हरियाली और फव्वारे नागरिकों का मन मोह रहे है। ऐसे में उनका उत्साह वर्धन स्कूली छात्राओं ने रक्षा बंधन करके मनाया। क्योंकि शहर स्वच्छ और सुंदर होगा तो नागरिक बीमारी से भी बचेंगे और उनके जीवन की रक्षा भी होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments