शिमला-कुल्लू समेत कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शिमला हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में मंगलवार को भू-धंसाव की दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों का सब कुछ छीन लिया। देहुरीधार और गाड़ापारली पंचायत में दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार दरकती जमीन ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्रदेशभर में 153 सडक़ें, 191 बिजली ट्रांसफार्मर और 58 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। बारिश का सबसे अधिक असर मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में देखने को मिला है। शिमला जिला में 39 सडक़ें, कुल्लू में 39, मंडी में 35 और सिरमौर में 14 सडक़ें यातायात के लिए बंद हैं। 30 जून से मंगलवार तक प्रदेश में मानसून जनित घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग शिमला केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दस अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। कल पांच अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि छह अगस्त को पांच जिलों में ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments