google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रेम विवाह के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...

48 minutes ago
2 min read
  • प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में प्रेम विवाह के करीब छह महीने बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच कोई अनबन वजह होने की बात कही जा रही हैं हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य के अनुसार अशोक नगर स्थित व्हाइट बिल्डिंग निवासी अय्यूब खान ड्राइवर हैं। उनका बेटा फरहान खान कार शोरूम में काम करता है। फरहान ने अप्रैल में गौरेला निवासी रोजी खान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अय्यूब के साथ अशोक नगर स्थित मकान में रह रहे थे।


बताया गया कि गुरुवार को फरहान लुतरा में आयोजित उर्स में शामिल होने गया था। वह रातभर घर नहीं लौटा और शुक्रवार सुबह वापस आया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को अनबन हुई । इसके बाद फरहान अपनी ड्यूटी पर चला गया। इधर, करीब 11 बजे अय्यूब की पत्नी ने देखा कि रोजी अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किए हुए है। उन्होंने पहले इसे नाराजगी मानकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद कमरे में झांकने पर रोजी फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी।

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर किया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी है। मायके पक्ष के बयान और जांच के बाद ही घटना के कारणों तथा विवाद की स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html