google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नवीन अंकुर महिला मंडल का दो दिवसीय समारोह संपन्न....

12 hours ago
2 min read
  • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया विजेताओं का सम्मान...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में नवीन अंकुर महिला मंडल, काली (रायपुर) द्वारा दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आयोजित की गई।


















नवीन अंकुर महिला मंडल की अध्यक्ष मीना गौतम ने बताया कि इस दो दिवसीय उत्सव में वाद-विवाद, भाषण, निबंध, चित्रकला, कविता पाठ, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

पहले दिन छात्राओं ने दिखाई अपनी बौद्धिक क्षमता

समारोह के प्रथम दिन (25 अगस्त) कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यकांत राठौर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी ममता अग्रवाल, स्थानीय पार्षद स्वप्निल मिश्रा और अंजली गोलछा शामिल हुईं। विद्यालय की सह-प्राचार्य एवं कार्यक्रम प्रभारी संध्या दुबे के संयोजन में छात्राओं ने ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में अपनी बौद्धिक व कलात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

ग्राम नगपुरा में हुआ भव्य समापन

कार्यक्रम का समापन सत्र 26 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम नगपुरा (जिला रायपुर) के प्रांगण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे।

अपने ओजस्वी संबोधन में आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहा। उनके 125वें जयंती वर्ष में ऐसे रचनात्मक व वैचारिक आयोजनों से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। महिलाएं और युवा जब राष्ट्र निर्माण के ऐसे सकारात्मक मंचों से जुड़ते हैं, तो समाज और देश सशक्त होता है।" इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम नगपुरा के सरपंच शशांक वर्मा, मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी शोभा यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में नवीन अंकुर महिला मंडल की अध्यक्ष मीना गौतम, चंदा साहू, मीना जगत, श्वेता गौतम सहित मंडल की सभी कर्मठ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में मंडल अध्यक्ष मीना गौतम ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html