रायगढ़ जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़:- वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला न्यायालय रायगढ़ में किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन ने किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का पक्षकारों की आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर निराकरण करने के लिए प्रेरित किया। जिले में आयोजित लोक अदालत में लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को मिलाकर कुल 12 लाख 7 हजार 255 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
आपसी सहमति से विवादों का त्वरित समाधान होने से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली। लोक अदालत के दौरान कुटुम्ब न्यायालय रायगढ़ में राजीनामे के आधार पर 5 परिवारों को पुनः दाम्पत्य जीवन में पुनर्स्थापित किया गया। वहीं वर्चुअल माध्यम से भी पक्षकारों की उपस्थिति दर्ज कराकर सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनियों, विद्युत विभाग और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अधिवक्तागण भी मौजूद रहे। उन्होंने पक्षकारों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण में सहयोग किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments