गुजरात के नर्मदा में राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आगाज़, सड़क और राजमार्ग विकास पर मंथन जारी; अरुण साव हुए शामिल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर — देश के सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास को एक नई गति देने के उद्देश्य से गुजरात के नर्मदा जिले में दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा "गतिशक्ति से प्रगति" थीम पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश भर के दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। छत्तीसगढ़ की ओर से लोक निर्माण मंत्री अरुण साव इस उच्चस्तरीय शिविर में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्रियों ने की कार्यक्रम की शुरुआत -
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस दो दिवसीय मंथन शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। शिविर में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सड़क निर्माण विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ भविष्य के सड़क नेटवर्क का खाका तैयार करने में जुटे हैं।
छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सहभागिता -
इस राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के साथ प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप भी मौजूद हैं।

राज्य में रायपुर से जगदलपुर, बिलासपुर से रायगढ़, कटघोरा से अंबिकापुर और रायपुर से सारंगढ़ तक फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों की कार्ययोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस शिविर में तय होने वाले नीतिगत फ्रेमवर्क से इन बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक गति और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पहले दिन इन अहम मुद्दों पर हुई गहन चर्चा -
शिविर के पहले दिन सत्रों के दौरान बुनियादी ढांचे और निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बाधाओं और संभावनाओं पर विमर्श किया गया:
पीएम गतिशक्ति: समन्वित और प्रभावी परियोजना क्रियान्वयन के लिए एकीकृत अधोसंरचना नियोजन।
भूमि अधिग्रहण: प्रक्रिया में तेजी लाने और 'भूमि राशि' पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर मंथन।
परियोजना प्रबंधन: सुदृढ़ क्रियान्वयन और रेटिंग के लिए 'मॉडल कंसेशन एग्रीमेंट फ्रेमवर्क' पर विचार।
वहीं, कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 6 अक्टूबर को "सुरक्षित राजमार्गों का डिजाइन — मानकों से क्रियान्वयन तक" और "गुणवत्ता आश्वासन एवं परियोजना मॉनिटरिंग" जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
#NationalChintanShivir #ArunSao #RoadDevelopment #NitinGadkari #ChhattisgarhNews #GatiShakti #NHAI #Infrastructure #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments